महनार: लावापुर नारायण गांव में कटहल का कोआ खाने के बाद 20 लोगों की बिगड़ी तबीयत, CHC महनार में कराया गया भर्ती
महनार प्रखंड क्षेत्र के लावापुर नारायण गांव में कटहल का कोआ खाने के बाद एक साथ 20 लोगों की तबियत बिगड़ने लगी।जिसके बाद सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया।घटना को लेकर बताया गया कि गांव के ही आशा देवी ने अपने खेत से पका हुआ कटहल लेकर आई थी और सभी को दिया ।कटहल का कोआ खाने के बाद धीरे-धीरे सभी का तबियत बिगड़ने लगी।