कुंडा: जेठवारा पुलिस ने पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपी को किया गिरफ्तार
जनपद के थाना जेठवारा के उप निरीक्षक अरुण कुमार मौर्य मय हमराह कांस्टेबल अमन यादव द्वारा गुरुवार को दिन में 2:00 बजे के आसपास थाना क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था। इस दौरान मुखबिर खास की सूचना पर पाक्सो एक्स के मामले में वांछित आरोपी अरविंद हरिजन पुत्र जगनमोहन निवासी डोड़पुरर को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा गया।