कुंडा: महेशगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जनपद के थाना महेशगंज के उप निरीक्षक शिशिर पटेल मय हमराह कांस्टेबल राम प्रकाश द्वारा गुरुवार को दिन में 12:30 बजे के आसपास थाना क्षेत्र में संदिग्धों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर खास की सूचना पर हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित आरोपी इरशाद अहमद पुत्र कयामुद्दीन निवासी ग्राम धमोहन को झींगुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया।