पीरो: बघड़ा टोला में चोरी के शक में चली गोली, मूक-बधिर युवक बना हिंसा का शिकार, गांव में दहशत
Piro, Bhojpur | Jun 4, 2026 इस वक्त की बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है… जहां एक मामूली शक ने खूनी रूप ले लिया और गोलियों की गूंज से पूरा गांव दहल उठा। पीरो अनुमंडल के सिकरहटा थाना क्षेत्र के बघड़ा टोला गांव में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब चोरी की आशंका को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग शुरू हो गई।