घाघरा: हिंडालको के विमरला से आ रही बच्चों से भरी बस घाटी में दुर्घटनाग्रस्त होने से बची, सड़क से नीचे उतरी, बाल-बाल बचे बच्चे
Ghaghra, Gumla | Dec 9, 2024 हिंडालको कंपनी द्वारा खनन क्षेत्र से घाघरा सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय तक बच्चों के लाने वाले बस रुकी घाट में दुर्घटना होते हुए बच गया।जर्जर सड़क से गाड़ी नीचे उतर गई। हालांकि इस हादसे में बच्चों को कोई चोट नहीं आई। बस का पिछला हिस्सा पेड़ के कारण रुक गया। क्योंकि उक्त पेड़ के नीचे गहरी खाई थी।इस क्रम में बड़ा हादसा टल गया।