घाघरा: रनहे स्टेडियम में विधानसभा स्तरीय अभिनंदन समारोह और आभार यात्रा का आयोजन, ST, SC, OBC कल्याण मंत्री चमरा लिंडा हुए शामिल
Ghaghra, Gumla | Dec 8, 2024 घाघरा प्रखंड के रनहे स्टेडियम में बिशनपुर विधानसभा स्तरीय अभिनंदन समारोह सह आभार यात्रा में एसटी एससी ओबीसी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा पहुंचे। जहां सैकड़ो की संख्या में मौजूद कार्यकर्ता लोगों का आभार व्यक्त किया। बुके व गुलदस्ता देकर स्वागत किया। चिल्ड्रेन एजुकेशन एकेडमी प्लस टू स्कूल के द्वारा नृत्य व गान कर स्वागत किया गया।