ऊंचाहार: एनटीपीसी के वीआईपी गेस्ट हाउस में मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने शिव महापुराण कथा के संबंध में दी जानकारी
ऊँचाहार क्षेत्र के एनटीपीसी परियोजना के आवासीय परिसर स्थित वीआईपी गेस्ट हाउस में मंगलवार की दोपहर, आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि, दस सितंबर को लखपेड़ाबाग रामचंद्रपुर से कलश यात्रा का आयोजन किया गया है, जिसमें दस हजार से अधिक महिलाएं शिरकत करेंगी ,इसके अलावा अगले दिन कथा शुरू की जायेगी।