शाहबाद: एसपी के आदेश पर निहालगंज के युवक ने कबूतरबाज के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट लिखाई
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निहालगंज निवासी युवक की लिखित तहरीर पर एसपी के आदेश से कोतवाली पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर रुपए की ठगी करने वाले कबूतरबाज और उसके साथी के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित आरिफ खां पुत्र इकबाल अहमद के अनुसार उसके साथ विदेश भेजने के नाम पर ठगी की गई।