शाहबाद: उच्च शिक्षा मंत्री ने रामलीला के मंच से इंस्पेक्टर मोइन खान के दौरे की याद दिलाई
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी रविवार को रात 10:00 बजे बाल रामलीला चौक के मंच पर पहुंची। उन्होंने पूजन अर्चन करने के बाद क्षेत्रवासियों को याद दिलाते हुए इंस्पेक्टर मोइन खान के दौर का जिक्र किया और बताया कि यह सभी सड़कें उन्होंने ईओ को फटकार लगाकर बनवाई हैं। सड़के नहीं बनती तो ईओ भी यहां नहीं रहते। सोमवार को दोपहर 3:00 बजे प्रेस नोट जारी हुआ।