शाहबाद: सैदपुर में युवती से छेड़छाड़ और फोटो वायरल करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट करने के बाद उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 25 सितंबर को पीड़िता द्वारा थाना बेहटा गोकुल पर तहरीर दी गयी कि मोहित कुमार पुत्र विशेश्वर निवासी उसके साथ छेड़छाड़ कर उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।