शाहबाद: समैचीपुर में युवक से मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम समैंचीपुर में एक युवक को मारपीट कर घायल करने और उसके बाद बार बार धमकाने पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।पीड़ित अवधेश कुमार के अनुसार 19 सितंबर को गांव के गोविंद पुत्र जयपाल, संजीव पुत्र राजेंद्र और अमन पुत्र भूरे लाठी डंडे लेकर आए और उसे पीटा।