सिकंंदराबाद: सिकंदराबाद पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 25,000 रुपये का पुरस्कार था घोषित
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 09.04.2026 को थाना सिकन्द्राबाद पुलिस द्वारा गैंगस्टर में वांछित 25 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित शातिर अभियुक्त मनीष कुमार को कांवरा रोड से अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया गया।