बालोद: जिले के 209 स्थानों पर वर-वधु एवं उनके परिजनों ने लिया लोकसभा आम निर्वाचन के अंतर्गत अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ
Balod, Balod | Apr 25, 2024 लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत निरंतर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज जिले के 209 स्थानों पर आयोजित स्थानीय विवाह समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा वर वधु एवं परिजनों को लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतदान तिथि 26 अप्रैल 2024 को अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई।