दारू: खम्भवा बिरहोर टोला में आदिम जनजाति परिवारों के बीच अनाज, साड़ी व लुंगी का वितरण
खम्भवा बिरहोर टोला में आदिम जनजाति परिवारों के बीच अनाज, साड़ी व लुंगी का वितरण। टाटीझरिया के खम्भवा बिरहोर टोला में खाद्यापूर्ति विभाग की ओर से आदिम जनजाति बिरहोर परिवारों के बीच अनाज, साड़ी और लुंगी का वितरण किया गया। शुक्रवार को एमओ प्रदीप राम और पीडीएस दुकानदार अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से लाभुकों के बीच इन सामग्रियों का वितरण किया।