शाजापुर: कलेक्टर ने किया उद्यान विभाग एवं स्व सहायता समूह द्वारा संचालित सापखेड़ा शासकीय नर्सरी का निरीक्षण
कलेक्टर सुश्री बाफना ने आज उद्यान विभाग एवं स्वसहायता समूह द्वारा संचालित सांपखेड़ा शासकीय नर्सरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तैयार किये गये पौधों के विक्रय के लिए सड़क के किनारे सहज एवं सुगम पहुंच स्थल चयनित कर पौधों के प्रदर्शन करने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि यहां अनेक प्रजाति के पौधे रोपित किये गये हैं।