मैनपुरी: बरनाहल क्षेत्र में सड़क हादसे में किशोर की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला नधा निवासी अतुल पुत्र छोटे लाल बीते गुरुवार को बाइक से जा रहा था। जैसे ही गांव से कुछ दूर पहुंचा तभी उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया है।