नौतन: नौतन थाना पुलिस ने खैरा टोला गांव से पियक्कड़ और शराब धंधेबाज को पकड़ा, शराब जब्त
नौतन पुलिस ने छापेमारी अभियान के दौरान नौतन शेख टोली गांव से पांच लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज चंद्र भुषण सिंह को गिरफ्तार किया है। रविवार के सुबह करीब 11:30 मिनट पर पकड़ा है। वहीं शराब के नशे में धुत गाली गलौज करते एक पियक्कड़ अजय मुखिया मंगलपुर गुदरिया निवासी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने कारवाई किया।