नौतन: तेल्हुआ समेत कई जगहों पर सीडीपीओ ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, समय पर संचालन का दिया निर्देश
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पुष्पा कुमारी ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अधिकाश केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति संतोषजनक पाया गया। सीडीपीओ पुष्पा कुमारी ने आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं को निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र संचालन में समय का ख्याल रखना सबकी जिम्मेदारी है।