खोदावंदपुर: चलकी चौक स्थित दुकान बंद कर घर लौट रहे एक व्यक्ति के साथ बदमाशों ने की मारपीट, हुई छिनतई
दौलतपुर पंचायत के चलकी चौक स्थित दुकान बंद कर घर लौट रहे एक दुकानदार को रास्ते में रोककर बाइक सवार बदमाशों ने रंगदारी की मांग की। वहीं असमर्थता जताने पर बदमाशों ने दुकानदार से 25 हजार रूपये की नकदी, लगभग 20 हजार रूपये की कीमत का मोबाइल व 55 ग्राम सोने की चकती छीन कर मारपीट की। मामले में पीड़ित दुकानदार ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।