खोदावंदपुर: बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के बाबा पांडेश्वर धाम में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा
खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के बरियारपुर पश्चिमी पंचायत स्थित पांडेश्वर धाम में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें 251 कन्याओं ने भाग लिया। कलश शोभायात्रा पांडेश्वर धाम से होते हुए नन्दीवन, महुआ टोल, नागा पोखर से गोगल टोल, गाछी टोल से SH-55 तक पहुंची और मुख्य पथ से बूढी गंडक नदी के रास्ते रामघाट पहुंचकर कलश में जल भरा गया। जिसके बाद शोभायात्रा मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हो गई।