पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज के पास शनिवार के सुबह दो बाइकों की हुई आमने-सामने टक्कर में भलमंडा गांव निवासी अमित कुमार, उनकी पत्नी सुनीता देवी और 6 वर्षीय पुत्री अंजनी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार जोगेंद्र साव और बबन साव भी घायल हुए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।