मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में बिहार के कुख्यात कोढा गैंग के दो सदस्य पकड़े गए, भारतीय स्टेट बैंक के बाहर लूट की योजना बना रहे थे
बिहार के कुख्यात कोढा गैंग के दो सदस्यों को मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र से शुक्रवार शाम 5 बजे हिरासत में लिया गया है। दोनों भारतीय स्टेट बैंक के बाहर लूट की योजना बना रहे थे। गुप्त सूचना पर दोनों को पकड़ा गया। उनसे पूछताछ की जा रही है। गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।