मेदिनीनगर (डालटनगंज): मुंबई में आयोजित प्रथम वेव्स सम्मेलन में पलामू का परचम, लेखक रोहित और कलाकार शिवांगी को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला
भारत के पहले वेव्स सम्मेलन में पलामू की प्रतिभाओं ने देशभर में अपनी कला और रचनात्मकता का परचम लहराया। पलामू मेदिनीनगर निवासी लेखक रोहित दयाल शुक्ला एवं आर्टिस्ट शिवांगी शैली को उनकी ऐतिहासिक ग्राफिक नोवेल के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह ग्राफिक नोवेल झारखंड की पारंपरिक सोहराई कला में चित्रित की गई थी।