मेदिनीनगर (डालटनगंज): झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक ने हैदरनगर शाखा का उद्घाटन किया और परिसंपत्तियों का वितरण किया
झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक राज कुमार गुप्ता ने शुक्रवार शाम 4 बजे पलामू जिले की हैदरनगर शाखा का उद्घाटन किया गया। मौके पर शाखा के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। महाप्रबंधक तीन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 18 लाख ऋण राशि से आच्छादित किया। इसी तरह व्यावसायिक हेतु 30.50 लाख के जेसीबी ऋण दिया। जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ दिया।