नर्मदापुरम: डोंगरबाड़ा में नागपंचमी पर भगवान भोलेनाथ का संगीतमय महारुद्राभिषेक का हुआ आयोजन
पवित्र श्रावण मास में नागपंचमी के पावन अवसर पर ग्राम डोंगरवाड़ा स्थित नर्मदा तट के राधाकृष्ण रामजानकी मंदिर में सोमवार को भगवान भोलेनाथ का संगीतमय महारुद्राभिषेक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। परम पूज्य गुरुदेव आचार्य सोमेश परसाई के सानिध्य में विप्रजनों द्वारा विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन एवं अभिषेक कराया गया।