महसी: जोतचांदपारा में आंगनबाड़ी केंद्रों का विधायक ने किया लोकार्पण, दी सौगात, नवनिहालों का होगा विकास।
महसी ब्लाक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय जोतचांदपारा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने फीता काटकर व शिलापट्ट से परदा हटाकर लोकार्पण किया। विधायक श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार नौनिहालों के स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए चिंतित है।