बांधवगढ़: मत्स्य पालक शासकीय स्रोत से ही खरीदें गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज
उमरिया में मत्स्य विभाग ने मत्स्य पालकों से अपील की है कि तालाबों और जलाशयों में संचयन के लिए केवल गुणवत्तापूर्ण एवं स्वस्थ मत्स्य बीज ही खरीदें। मत्स्य बीज का क्रय शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र अथवा अधिकृत शासकीय स्रोत से ही करें। विभाग ने अनधिकृत विक्रेताओं से मत्स्य बीज खरीदने पर सावधान करते हुए कहा कि ऐसे बीज की प्रजाति, आयु और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।