महरौनी: महरौनी में आयोजित पशु बाजार में गाय बेचने के विवाद को लेकर दो व्यापारियों में जमकर मारपीट, लगभग दर्जन लोग हुए घायल
महरौनी में सोमवार को आयोजित होने वाले पशु बाजार में एक गाय की बिक्री को लेकर दो व्यापारी आपस में भिड़ गए। जिसके चलते दोनों ही पक्षों में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। उक्त मारपीट की घटना के दौरान दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।