मऊरानीपुर: टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र में बारिश का फायदा उठाकर बकरी चोरों ने किया धावा, किसान के घर से 3 बकरियां चोरी
झांसी के टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रेवन में तेज बारिश का फायदा उठाकर अज्ञात चोर किसान भानसिंह के घर से तीन बकरियां चोरी कर ले गए। देर रात कुत्ते के भौंकने पर परिवार जागा तो बाड़े से बकरियां गायब मिलीं। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।