खजनी: विश्वनाथपुर के पास सिक्स लेन पर हुई मार्ग दुर्घटना में भरोहिया निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत
गोरखपुर खजनी थाने के अंतर्गत ग्राम सभा विश्वनाथपुर के पास सिक्स लेन पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बुधवार को हुई दर्दनाक दुर्घटना में अश्वनी पुत्र राजकुमार त्रिपाठी ग्राम भरोहिया उम्र लगभग 55 वर्ष को पीछे से बोलोरो नंबर UP 53DK 5659 जबरदस्त ठोकर मारी जिससे मोटरसाइकिल चालक की मौके पर मौत हो गई चालक नाम पता अज्ञात ने ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गया।