लालगंज: लालगंज तहसील क्षेत्र में अचानक मौसम बदलाव के बीच आंधी-तूफान और बारिश से घर में लगे टीन शेड उड़े
लालगंज तहसील क्षेत्र के लहंगपुर, रेही, मझियार आदि गांवों में गुरुवार शाम 5: 30 बजे मौसम का मिजाज अचानक पूरी तरह बदल गया। सुबह से चिलचिलाती धूप एवं गर्मी के बीच शाम को प्रकृति ने अचानक करवट ली। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ ही क्षेत्र में आंधी तूफान के साथ बारिश होने लगी जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। धूल भरी आंधी और हवा के झोंकों के कारण घर में लगे टीन शेड उड़ गए।