सामरी कुसमी: अचानक धधकी खैनी दुकान, मिनटों में राख, दमकल ने बाकी दुकानों को बचाया
कुसमी सामरी रविवार उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक खैनी दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा फर्नीचर समेत सारा कीमती सामान जलकर राख हो गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता से आग पर काबू पाया, जिससे आसपास की