काको: औलियाचक के पास ऑटो की टक्कर से व्यक्ति गंभीर घायल, पटना PMCH रेफर
Kako, Jehanabad | Apr 13, 2026 हमीनगर काको निवासी महेंद्र कुमार यादव औलियाचक होटल से काम कर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक फरार हो गया। गंभीर रूप से जख्मी महेंद्र को परिजन सदर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए पटना PMCH रेफर किया गया। जबकि परिजनों का सोमवार रात्रि करीब 9बजे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।