पन्ना: पन्ना में वन-राजस्व सीमा विवाद होगा खत्म: विधानसभा अध्यक्ष ने दिए नियुक्ति के निर्देश
Panna, Panna | Feb 25, 2026 पन्ना में दशकों पुराने वन एवं राजस्व सीमा विवाद के समाधान का रास्ता साफ हो गया है। विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह के ध्यानाकर्षण पर विधानसभा अध्यक्ष ने जिले में तत्काल वन व्यवस्थापन अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारी की नियुक्ति से अब किसानों के पट्टे और रुके हुए विकास कार्यों को गति मिलेगी।