सहार: सहार के चौरी पंचायत में ठनका गिरने से एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से झुलसे, ठनका गिरते ही मची चीख-पुकार
Sahar, Bhojpur | May 29, 2026 भोजपुर जिले के सहार प्रखंड अंतर्गत चौरी पंचायत में शुक्रवार को तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात ने एक ही परिवार पर कहर बरपा दिया। अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल कायम हो गया। घायलों में लछमिना कुमारी पिता जानकी राम, गीता देवी पति जानकी राम, बतेसरा देवी पति चौथ