कोलायत: कोलायत में अष्टम पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ, एसडीएम राजेश कुमार नायक रहे मौजूद
बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय कोलायत में अष्टम पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई तथा रंगोली बनाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी राजेश नायक मुख्य अतिथि रहे। उपखंड अधिकारी राजेश नायक ने कहा कि जीवन के प्रथम 6 वर्षों में मस्तिक का अधिकतम विकास होता है।