जतारा: तहसील में 'जनता दरबार' लगाकर गरजे विधायक, अफसरों से बोले— अब नहीं चलेगी लापरवाही,अफसरों की लगाई क्लास
क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेने विधायक हरिशंकर खटीक अचानक तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने करीब दो घंटे तक आमजन की समस्याएं सुनीं और लंबित मामलों पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। विधायक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता से जुड़े सभी प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया जाए, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिले और किसी भी नागरिक को बेवजह सरकारी दफ्तरों क