चीनोर: 8 लाख रुपए की मांग और धमकी से तंग आकर युवक ने खाया जहर, हुई मौत; तीन पर केस दर्ज
चीनौर की पवैया वाली गली में 8 लाख रुपए की लेनदेन और धमकी से प्रताड़ित होकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। ग्वालियर में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों ने चीनौर थाने के सामने सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया और आरोपियों पर तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।