सुनेल: भारी बारिश के कारण रोशनबाड़ी बांध हुआ लबालब, चली एक फीट पानी की चादर
सुनेल क्षेत्र के रोशनबाड़ी बांध में रविवार को पानी की जबरदस्त आवक हुई है।जिससे बांध लबालब होकर एक फीट पानी की चादर चलने लगी है। जल संसाधन विभाग के कनिष्ठ अभियंता राम अवतार रेगर ने बताया है कि रविवार को क्षेत्र में मुसलादार बारिश हुई है।आज सुबह तक बांध आधा मीटर खाली था,लेकिन तेज बारिश के कारण शाम होने से पहले भानपुरा भर गया है और 1 फीट पानी की चादर चल रही है।