सुनेल: रोशनबाड़ी बांध में बढ़ी पानी की आवक, मात्र 50 सेंटीमीटर खाली बचा बांध
रोशनबाड़ी बांध में शुक्रवार को पानी की जोरदार आवक देखने को मिली है,जिससे बांध मात्र आधा मीटर खाली रह गया है।जल संसाधन विभाग के कनिष्ठ अभियंता महावीर कुमार ने बताया है कि आज क्षेत्र में अलसुबह से ही अच्छी बारिश हो रही है।जिससे बांध में पानी की आवक बड़ी है।शुक्रवार शाम को बांध का जलस्तर 354.50 मीटर पर पहुंच गया है।जिससे बांध अब मात्र 50 सेंटीमीटर खाली है।