कहरा: सदर थाना के बेंगहा गांव में शराबी को गाली देने से मना किया तो हुई मारपीट, एक महिला हुई जख्मी
सदर थाना के बेंगहा गांव वार्ड-10 में घर के पास एक शराबी मनीष दास शराब के नशे में गाली गलौज कर रहा था। एक महिला ने मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट में महिला जख्मी हो गई जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी महिला का नाम त्रिफुल देवी जो कि सदर थाना के बेंगहा गांव वार्ड-10 की रहने वाली बताई जा रही है।