हॉलीवुड की मशहूर सिंगर-सॉन्गराइटर लेडी गागा पहली बार मां बनी हैं। लेडी गागा ने मंगेतर माइकल पोलान्स्की के पहले बच्चे को जन्म दिया है। दोनों को पहली बार बच्चे के साथ देखा गया है। वायरल तस्वीरों में 40 साल की लेडी गागा उत्तरी कैलिफोर्निया में माइकल के साथ टहलती नजर आ रही हैं और उन्होंने बच्चे को सीने से लगा रखा है।
'पीपल मैगजीन' और 'पेज सिक्स' ने कपल के पहली बार माता-पिता बनने की खबर को कन्फर्म किया है। लेडी गागा की अभी शादी नहीं हुई है। उन्होंने बिजनेसमैन माइकल पोलान्स्की से साल 2024 में सगाई की थी।
Korba, Korba | Sep 12, 2026