मोठ: मोठ नगर पंचायत में बकाया भुगतान की मांग को लेकर सेनावृत्त कर्मचारियों ने शुरू किया धरना, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
Moth, Jhansi | Jun 23, 2026 मोंठ में नगर पंचायत से जुड़े सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बकाया भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार से धरना शुरू कर दिया।कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनका भुगतान लंबित है, जिससे आर्थिक परेशानियां बढ़ रही हैं। धरने में महेश चन्द्र बादल, कैलाश, रमेश और मीरा देवी समेत अन्य लोग शामिल रहे।प्रदर्शनकारियों ने जल्द भुगतान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है