भीलवाड़ा: गौ माता के साथ कुकृत्य के आरोपी की पैरवी नहीं करेंगे वकील, अभिभाषक संस्था ने लिया बड़ा निर्णय
भीलवाड़ा। गौ माता के साथ हुए अमानवीय कुकृत्य की घटना को लेकर स्थानीय वकीलों में भारी रोष है। इस मामले में जिला अभिभाषक संस्था, भीलवाड़ा ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए घोषणा की है कि संस्था का कोई भी अधिवक्ता आरोपी की पैरवी नहीं करेगा। कोई भी अधिवक्ता इस मामले में आरोपी की ओर से पैरवी (Vakalatnama) नहीं करेगा।लीगल डिफेंस की ओर से भी कोई वकील खड़ा नहीं होगा।