नेताओं-अधिकारियों के बच्चे भी पढ़ें सरकारी स्कूलों में'— गणेश घोघरा
डूंगरपुर में कांग्रेस ने 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रेस वार्ता में कांग्रेस ने नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। विधायक गणेश घोघरा ने कहा कि सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था सुधारनी है तो नेताओं और अधिकारियों के बच्चों के लिए भी सरकारी स्कूलों में पढ़ाई अनिवार्य की जाए, ताकि अमीर-गरीब का भेद खत्म हो। घोघरा ने राज्य सरकार के शिविरों को सिर्फ दिखावा बताते हुए आरोप लगाया कि जनता के काम नहीं हो रहे, केवल कीड़े मारने की दवाइयां बांटी जा रही हैं। वहीं माही बांध का पानी जालोर ले जाने की योजना का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि पहले वागड़ के किसानों और आदिवासियों का हक है, नहीं तो कांग्रेस सड़क से विधानसभा तक बड़ा आंदोलन करेगी।
#Dungarpur #Congress #GaneshGhoghra #NEET #NEETPaperLeak
Dungarpur, Dungarpur | Jun 26, 2026