गंगधार झालावाड़
उन्हेल नागेश्वर PHC में दो दिवसीय NQAS नेशनल असेसमेंट संपन्न!
झालावाड़ जिले के 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) उन्हेल नागेश्वर में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के तहत दो दिवसीय नेशनल असेसमेंट विजिट सफलतापूर्वक पूरा हुआ।नेशनल टीम के सदस्य डॉ. चिराग अत्रे एवं डॉ. अंजना पेनुगोंडला ने ओपीडी, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, संक्रमण नियंत्रण, स्वच्छता और रिकॉर्ड-प्रबंधन जैसी सभी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया और आवश्यक मार्गदर्शन दिया।जिला एवं ब्लॉक स्वास्थ्य टीम के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में PHC स्टाफ (डॉ. रजत सैनी, डॉ. दिव्या गुर्जर एवं समस्त टीम) ने क्षेत्रवासियों को अधिक सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं देने का संकल्प दोहराया।#NQAS #JhalawarNews #UnhelNageshwar #HealthDepartmentRajasthan #AyushmanArogyaMandir Gangdhar HealthServices NationalAssessment PublicHealth