टीकमगढ़: लाड़ली बहनों के खातों में खुशियों की बारिश, टीकमगढ़ की 2 लाख से अधिक महिलाओं को मिले 30.29 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत सिंगल क्लिक से राशि अंतरित की। जिले की 2 लाख 5 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 30 करोड़ 29 लाख 11 हजार 700 रुपये की राशि पहुंची। योजना के तहत मिलने वाली 1500 रुपये मासिक सहायता से महिलाओं में खुशी का माहौल है। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया।