पुष्पा राणा ने शेयर की जीत के जश्न की तस्वीरें, लिखा-
"मैंने पहले भी भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने का गौरव महसूस किया है, लेकिन यह वाला अलग ही एहसास है।
इस टीम का नेतृत्व करना, कप्तानी की जिम्मेदारी निभाना और तिरंगा लहराते हुए पोडियम के शीर्ष पर एक साथ खड़े होना एक ऐसा एहसास है जिसे मैं हमेशा अपने साथ रखूँगी
यह स्वर्ण पदक उन सभी खिलाड़ियों का है जिन्होंने इसके लिए संघर्ष किया, कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ के उन सभी सदस्यों का है जो हमारे साथ खड़े रहे, और AKFI में उन सभी लोगों का है जिन्होंने इस पूरी यात्रा के दौरान निरंतर समर्थन दिया।
और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह उन सभी भारतीयों का है जिन्होंने हम पर विश्वास किया और हमारा हौसला बढ़ाया।
मुझे इस टीम पर गर्व है। हमें मिलकर जो हासिल किया है उस पर गर्व है। और सबसे बढ़कर, भारत के लिए स्वर्ण पदक लाने पर गर्व है। one team one dream 💪🏻🧿🇮🇳 🥇"
#AsianGames2026 #PushpaRana #kabaddi