महुली थाना क्षेत्र के गिठनी गांव निवासी 20 वर्षीय युवक शनि पुत्र शिव धनी को गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे धान की रोपाई करने के दौरान खेत में सर्प ने काट लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे खलीलाबाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी लेकर आए जहां उसका इलाज किया जा रहा है।