अटेर: गुरुपूर्णिमा पर गायत्री प्रज्ञा पीठ मंदिर में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ, गुरु पूजन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Ater, Bhind | Jul 29, 2026 भिंड। शहर के कुम्हरौआ रोड स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ मंदिर में बुधवार को गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर सुबह 11 बजे पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुआ।इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में अपने गुरु का पूजन करने, उनका आशीर्वाद प्राप्त करने तथा यज्ञ में आहुति देने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।